Papa Rao Naxal: टॉप नक्सल कमांडर पापा राव ने छत्तीसगढ़ में किया आत्मसमर्पण, 17 साथियों के साथ डाले हथियार।

Papa Rao Naxal: नक्सलियों की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य पापा राव ने अपने 17 साथी माओवादियों के साथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। हथियार डालने वाले नक्सलियों में 11 पुरुष और 7 महिला नक्सली शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य व वरिष्ठ नक्सली कमांडर पापा राव ने अपने 17 अन्य साथी माओवादियों के साथ मंगलवार को बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया, हथियार डालने वाले नक्सलियों में 11 पुरूष और 7 महिला नक्सली शामिल है, यह सरेंडर सुरक्षाबलों व राज्य सरकार के लिए एक अहम रणनीतिक सफलता है और 31 मार्च तक देश से माओवाद उग्रवाद के खात्मे की डेडलाइन के संबंध में सबसे अहम पड़ाव भी है।
पापा राव लगभग 25 वर्षों से जंगलों में सक्रिय था और इस दौरान कई बार सुरक्षा बलों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी, लेकिन हर बार वह बच कर निकल जाता था,, राज्य सरकार ने उस पर 25 लाख का इनाम रखा था, दक्षिण बस्तर में सुरक्षा बलों पर हुए कई जानलेवा हमलों का मुख्य साजिशकर्ता रहा है, जिसमे 2009 में हुए ताड़मेटला कांड में भी शामिल था, जिसमे 76 जवान मारे गए थे।

गृहमंत्री का बड़ा बयान …. पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद–विजयशर्मा
गृहमंत्रीविजयशर्माने कहा कि नक्सली पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हुआ, अब छत्तीसगढ़ में एक भी नक्सली नहीं बचा है, उन्हों ने कहा कि पापा राव ढाई दशक से जंगल में सक्रिय रहे, कई मुठभेड़ में शामिल रहे लेकिन गायब हो जाते थे, पापा राव पर 25 लाख का इनाम है, मेरी उनसे बातचीत हुई है, उनका मनोभाव बदल चुका है, आज पुनर्वास कर रहे है, डीकेएसजेडसी का कोई भी सक्रिय नक्सली नहीं है, डिवीज़न कमेटी के भी नहीं है, एरिया कमेटी के नक्सली होंगे, 40-45 नक्सली बचे होने की संभावना है, लेकिन इन नक्सलियों ने भी वर्दी छोड़ दी है, 7 दिन का समय बचा है और लोग भी पुनर्वास करेंगे।
