ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

“अग्निपथ ” पर अग्निकांड… ये कैसा विरोध ?….ये कैसे “अग्निवीर” ?

Agneepath

बिहार जल रहा है । पटना , दानापुर, बक्सर ,आरा, सासाराम,हाजीपुर ,बेतिया,समस्तीपुर कहीं रेल स्टेशन पर आगजनी तो कहीं टोल प्लाजा को आग के हवाले कर दिया गया है । उपद्रव मचाने वाले इसे “अग्निपथ” योजना का विरोध करार दे रहे हैं ।हालांकि कई राज्यों दिल्ली,यूपी ,एमपी ,बंगाल , झारखंड, तेलंगाना, जम्मू में भी इस योजना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर रहे हैं । लेकिन बिहार में ये विरोध उपद्रव में तब्दील हो चुका है । उपद्रवी अब तक लगभग दस ट्रेनें आग के हवाले कर चुके हैं।जिसके चलते देशभर में लगभग दो सौ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है ।जानकार इस योजना को बेहतर करार दे रहे हैं , तो वहीं नौजवान “अग्निपथ” पर अग्निकांड अंजाम देने पर आमदा हैं । सवाल ये है, कि क्या सेना जहां अनुशासन की अहमियत है , वहां ऐसे अग्निवीर होंगे ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *