ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

प्रदेश के बाइस पंचायतों में सरपंच मौजूद नहीं, आरक्षण की खामी के चलते नहीं मिले उम्मीदवार। पद खाली होने का सीधा असर इलाके के विकास पर।

 

vacant posts of sarpanch and panch in cg
ये खबर वाकई चौंका देने वाली है। राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों की पंचायतों में सरपंच का पद खाली है। ऐसे पंचायतों की संख्या बाइस है, जहां योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने की वजह से चुनाव कराने की कवायद नाकाम रही है।
पंचायत उपचुनाव में निर्वाचन आयोग के सामने खुलासा हुआ, कि कई जगह सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिले के निर्वाचन अधिकारी से इस बाबत जानकारी मांगी। जिसके बाद खुलासा हुआ, कि कई पंचायतों में आरक्षण प्रावधान में खामी के चलते संबंधित वर्ग का उम्मीद्वार ही नहीं मिल सका। कई जगहों पर आरक्षित अजा वर्ग की महिला उम्मीद्वार नहीं मिली, तो कई पंचायतों में आरक्षित वर्ग से कोई सामने नहीं आया। इस समय रायपुर के जौदी, दुर्ग के बसनी, बिलासपुर के भरारी और पेण्डरवा, मुंगेली जिले के झिरिया, रायगढ़ के दुर्गापाली-बरभाठा (अ), के साथ अन्य जिलों को मिला कर कुल बाइस पंचायतों में सरपंच पद खाली है और विकास के काम ठप पड़े हैं।
सरपंचों के साथ ही प्रदेशभर में कुल सौ से ज्यादा पंचों के पद भी खाली पड़े हैं। हालांकि आरक्षण नियमों में कमी के साथ ही नक्सल इलाके में उम्मीद्वारों का सामने नहीं आना भी इसका कारण रहा है। कांकेर जिले में सबसे ज्यादा 68 पंच पद खाली हैं। अफसरों के मुताबिक इस मामले की समीक्षा के बाद निदान का प्रयास किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *