ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

देर रात चली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 90 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय

रायपुर, 11 अक्टूबर 2023 : राजधानी के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में देर रात चली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। 12 अक्टूबर को दिल्ली में सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया जाएगा। सीईसी से ही तय होगा कि पहले कितने लोगों का नाम जारी किया जाएगा।

इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने कहा कि पहले चरण या दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम एक साथ आएगा या अलग-अलग ये कहा नहीं जा सकता. ये भी सीईसी से ही तय होगा. बता दें कि इस कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे. वहीं कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और सदस्य नीटा डिसूजा, हनुमंत ऑनलाइन जुड़ें हुए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *