ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

छठ घाट सड्डू तालाब में छठ पूजा महापर्व का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

छठ घाट सड्डू तालाब में छठ पूजा महापर्व का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

रायपुर। भगवान भास्कर की आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला अर्घ्य रविवार को दिया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायपुर के सड्डू तालाब के घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। छठ पूजा आयोजन समिति सड्डू ने इस कार्यक्रम के लिए सभी श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग घाट आवंटित किया था। सभी श्रद्धालुओं को टोकन दिया गया था ताकि किसी को असुविधा न हो। हालांकि, टोकन के लिए या घाट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया था। हर साल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की जाती है।

सोमवार को छठ पूजा में सूर्य को प्रातःकाल का अर्घ्य दिया जाएगा। समिति की तरफ से लोगों के लिए छठ घाट पर प्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। सोमवार को सूर्योदय के साथ ही भंडारा शुरू हो जाएगा।

समिति ने श्रद्धालुओं के लिए गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था तालाब के समीप स्थित ग्राउंड में की है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर संजय कुमार शेखर, डॉक्टर राकेश पाण्डेय, श्रीराम चौधरी, रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश वर्मा, शमशेर सिंह, कौशलेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, राम बचन पाल, शरदिंदु भूषण सहित सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *