गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Crime News सड्डू में खौफनाक चाकूबाजी, एक ही दिन में चाकूबाजी को दो घटनाएं, आपराधिक घटनाओं से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Crime News
Crime News

Raipur Crime News राज्य सरकार ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर जिले को दो प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों में बांटा है, पहला रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और दूसरा रायपुर पुलिस ग्रामीण, जिले में आधा दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों की तैनाती के बाद भी हो रहे चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदातों से लोगों में भय का माहौल है।गौरतलब है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

रायपुर में एक ही दिन में दो अलग-अलग इलाके में चाकूबाजी की दो घटनाएं हुई हैं, हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना सड्डू इलाके की है, BSUP साजन दास खेमका कॉलोनी पर हुए हमले का दो मिनट का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

Crime News
Crime News

दरअसल, राज उर्फ हसन की एक्टिवा गिरवी रखने के लिए छवि महानंद, आशीष सड्डू इलाके में स्थित खेमका साजन दास कॉलोनी में परिचित के पास गए थे, इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ, आरोपी चेरू व चिंता ने छवि महानंद व राज पर चाकू से हमला कर दिया, हमले में छवि को गंभीर चोटे लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले में चेरू औऱ चिंता को गिरफ्तार किया है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, यहां मोबाइल शॉप संचालक गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ घर लौट रहा था, श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास नशे में धुत दो बदमाशों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी कर दी, गोविंद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले झूमाझटकी की, फिर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और जांघ पर वार कर आरोपी मौके से फरार हो गए, इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ाई जा रही है, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *