ब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व से देश की अर्थव्यवस्था को मिला 65 हजार करोड़ का बूस्ट, बिहार में 20 हजार करोड़ का कारोबार; CAIT का आकलन ….. रायपुर के MG रोड पर चौपाटियों के लिए सख्त नियम लागू, रात 9 से सुबह 1 बजे तक ही मिलेगी अनुमति; सड़क पर कुर्सी-टेबल और पार्किंग पर रोक …… MS Dhoni Retirement: एमएस धोनी ने IPL को भी कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर की संभालेंगे जिम्मेदारी; 19 साल का सुनहरा सफर खत्म ….. मुंबई के जुहू बीच पर छठ महापर्व के आयोजन में पहुंचे अभिनेता सोनू सूद और शेखर सुमन, पूर्वांचल समाज के योगदान को किया सलाम। संजय निरुपम के साथ 20-25 साल पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र। …… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर लतीफ भट को मार गिराया ….. शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब ….

“इलेक्ट्रिक स्कूटी के ब्लास्ट से भड़की आग, परिवार को भारी नुकसान”

Edited by; Jyoti Dewangan, Publish date; 29 April 2024

दोनों मंजिलों में कुछ ही देर में फैल गई आग

 

अंबिकापुर CG News; छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पॉश इलाके कुंडला सिटी में देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट से 2 मंजिला मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 2 भाई झुलस गए हैं। आग लगने से परिवार को 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात कुंडला सिटी में निवासरत श्याम मोबाइल के संचालक आशीष अग्रवाल के मकान नंबर सीडब्लू 15 में भीषण आग लगी है। आग पार्किंग में चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट के कारण लगी है। पार्किंग में रखी बाइक और दुकान के सामनों के बड़े-बड़े कॉर्टून में आग फैल गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंच गई।

आपको बता दें, आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड टीम और अंबिकापुर पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम सहित एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही आग भयावह हो जाने को देखते हुए पुलिस ने मकान के दोनों मंजिलों में रहने वाले भाइयों के परिवारजनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

पुलिस ने पहले ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले आशीष अग्रवाल के भाई अमित अग्रवाल, उनकी पत्नी, दो बच्चे और उनकी मां को पीछे छोटे आंगन की बाउंड्री में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल लिया। अमित अग्रवाल आग की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं ऊपरी मंजिल में आशीष अग्रवाल, उनकी पत्नी और 8-12 वर्ष के 2 बच्चे फंस गए।

आशीष अग्रवाल ने उपरी मंजिल का दरवाजा जैसे ही खोला, वे आग की लपटों की चपेट में आ गए। उन्होंने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। वे आग से झुलस गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचते तक मोहल्ले के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। खिड़की का ग्रील काटकर जान बचाई गई।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *