ब्रेकिंग न्यूज़

भोपाल – बारिश लगातार, आफत मूसलाधार, मॉनसून की मार, शहर-शहर हाहाकार, बारिश से परेशानी, मुश्किल में जिंदगानी, जून में ट्रेलर दिखा, जुलाई पिक्चर बाकी ? पहाड़-टू-मैदान…आफत में जान ….. रायपुर – शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर, EOW ने अधिकारियों के खिलाफ जांच की पूरी, आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट, ACB/EOW ने पेश की 5वीं चार्जशीट, 7 जुलाई को चार्जशीट होगा पेश, 2161 करोड़ रुपये का शराब घोटाला ……. सुकमा – शहीद ASP आकाश राव मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने कोंटा से 7 संदिग्धों को किया अरेस्ट, आंध्रप्रदेश का सिमकार्ड लगा मोबाइल मिला, नक्सलियों के लिए रेकी करने की मिली जानकारी, SIA कर रही है मामले की जांच …..

खरगोन जिले में मुफ्त राशन अभियान: कलेक्टर ने दिए समय सीमा में पूरा करने के निर्देश…….

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, मुफ्त राशन सहित मिलेगा  अतिरिक्त अनाज, 3 गैस सिलेंडर होंगे उपलब्ध, मिलेगा लाभ - MP Breaking News

Edited by; Jyoti Dewangan, Published Date 21 June 2024

Khargone News:  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो महीने तक मुफ्त राशन के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति अधिकारी और श्रम विभाग ने पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को इस अभियान की जानकारी दी है। इस दौरान कलेक्टर ने अभियान को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत देशभर में पात्र, असंगठित/प्रवासी श्रमिकों को अगले दो महीने के भीतर राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) जारी किए जाने है। इसी के चलते यह अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि जिले में ई-श्रमिक पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सर्वे के माध्यम से 49478 परिवारों को चिन्हित किया जाना है और अपात्र परिवारों की पृथक सूची तैयार की जानी है। जिसमें वे परिवार भी शामिल हैं जिनकी पर्ची जारी हो चुकी है या जो पात्र हैं परंतु उन्हें पर्ची जारी नहीं हुई है। इस दौरान पात्र पाए गए परिवारों को 27 श्रेणियों में से पात्रता श्रेणी के दस्तावेज प्राप्त कर एम राशन मित्र पोर्टल के लॉगिन से संबंधित स्थानीय निकाय पंचायत/नगरीय निकाय से पर्ची के लिए सत्यापन कराना है। ऐसे में लोगों को राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) के जरिए भी राशन मिल सकेगा।

ये होंगे अभियान के नोडल अधिकारी
इस अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे दल का सत्यापन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक या ग्राम पंचायत के मोबिलाइजर के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया जाना है। जबकि शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तरीय सर्वे दल का गठन किया जाना है जिसमें वार्ड प्रभारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल कर सर्वे किया जाना है। यह संपूर्ण अभियान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में संचालित किया जाएगा। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी/मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकासखंड एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही श्रम निरीक्षक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *