गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और उपाय।

Makar Sankranti 2026
Makar Sankranti 2026

Makar Sankranti 2026: आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान और दान जैसे शुभ कार्य करते हैं, हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य की साधना और आराधना से जुड़ा है, इस दिन भगवान भास्कर धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं और इसी दिन से उत्तरायण प्रारंभ हो जाता है, हिंदू मान्यता के अनुसार उत्तरायण को देवताओं का दिन माना गया है, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी 2026, गुरुवार के दिन दोपहर 01:39 बजे तक पुण्यकाल रहेगा, आइए जानते हैं कि आज मकर संक्रांति के पर्व पर किन कार्यों को करने पर सूर्य की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

Makar Sankranti 2026
Makar Sankranti 2026

सूर्य बुधवार रात धनु से मकर राशि में प्रवेश कर गए, जिससे खरमास समाप्त हो गया और मकर संक्रांति का पर्व को मनाया जाएगा। काशी और प्रयागराज में संक्रांति स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दिन खिचड़ी बनाई जाएगी, देवताओं को भोग लगेगा और दान-पुण्य किया जाएगा।

1. मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए।
2. स्नान के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे में गंगाजल या फिर शुद्ध जल में तिल, हल्दी और अक्षत मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए।
3. सूर्य साधना के लिए आप भगवान भास्कर के 108 नाम का विशेष रूप से जप कर सकते हैं।
4. हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर तिल से बने खाद्य पदार्थ का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए।
5. मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान और उसका सेवन करना अत्यंत ही शुभ माना गया है।
6. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को किसी देवालय में जाकर तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।
7. मकर संक्रांति पर्व पर आज जरूरतमंद लोगों को कंबल और उनी वस्त्र आदि का दान करें।

Makar Sankranti 2026
Makar Sankranti 2026

हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान करने वाले व्यक्ति पूरे साल सुख-सौभाग्य और आरोग्य प्राप्त होता है, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का हो या फिर सूर्य की महादशा चल रही है, आज उनके लिए सूर्य साधना अत्यंत ही शुभ और फलदायी साबित होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, गौरतलब न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *