गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

MBA Student Murder Case आत्मा को बुलाने के लिए तांत्रिक क्रिया, कई हैरान करने वाले खुलासे…

MBA Student Murder Case
MBA Student Murder Case

MBA Student Murder Case:मध्य प्रदेश के इंदौर में MBA छात्रा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मर्डर करने के बाद उसके शव के साथ दरिंदगी की, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पनवेल के जंगलों में यूट्यूब देखकर मृतक की आत्मा को बुलाने की कोशिश की थी, उसने अपने मोबाइल फोन से यूट्यूब पर वीडियो देखे थे कि आत्माओं से कैसे बात करें, इसके लिए उसने अगरबत्ती जलाई और कुछ तांत्रिक क्रियाएं की, लड़की की आत्मा को बुलाना चाह रहा था ताकि वो उससे माफी मांग सके ….. मुझे माफ़ कर दो।

MBA Student Murder Case
MBA Student Murder Case

आरोपी छात्रा के साथ रिलेशनशिप में था, उसके परिजन शादी के खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।छात्र के घर के पास लगे CCTV कैमरों में 10 फरवरी को आरोपी पीयूष धनोतिया को छात्रा के साथ आते हुए देखा गया था।

 

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सीने पर बैठकर गला दबा दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका रहा। वह बाहर गया, फूटी कोठी इलाके से बीयर लाया और शव के पास बैठकर शराब पी। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मृत देह के साथ भी संबंध बनाए।

हत्या को लेकर जब पत्रकारों ने आरोपी से सवाल किए तो …. बड़ी ही बेशर्मी के साथ बोला कि …. कुछ नहीं हुआ छोड़ों जो हो गया, हो गया, छोड़ दो ना, क्या करोगे जान के, आरोपी के चेहरे पर ना जरा सी शिकन थी ना ही पछतावा था ।

एक बेटी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई कर रही थी ……. एक परिवार, जिसने उसे उम्मीदों के साथ बड़ा किया …… एक भरोसा, जिसे उसने सच मान लिया ……. क्या किसी को यह हक है कि वह किसी की जिंदगी को यूँ खत्म कर दे ? …… क्या ? प्यार के नाम पर धोखा और फिर हत्या, यह हमारे समाज की सच्चाई बनती जा रही है ? ।

क्या ?…. रिश्तों में ईमानदारी की कमी आज कई जिंदगियाँ बर्बाद कर रही है।
क्या ?…..परिवार में संवाद की कमी भी कारण है, अगर परिवारों में खुलकर बात होती, तो शायद यह नौबत न आती।
या यूं कहेंकि ……. कानून का डर कम हो गया है, जब अपराधियों को अपने कृत्य पर पछतावा न हो, तो यह समाज के लिए बड़ा खतरा है।

यह सिर्फ एक हत्या नहीं …….. यह भरोसे की हत्या है, रिश्तों की हत्या है, और हमारे सामाजिक मूल्यों पर सवाल है । ……. हमें अपने बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, सम्मान और जिम्मेदारी भी सिखानी होगी।
कानून को भी ऐसे मामलों में सख्त से सख्त सजा देकर उदाहरण पेश करना होगा, ताकि कोई और बेटी इस तरह अपनी जान न गंवाए।

अपनी राय जरूर दें – क्या ऐसे अपराधों को रोकने के लिए समाज और कानून को और क्या करना चाहिए?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *