ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

एक साथ कई जगहों पर हंगामा , नमाज के बाद नारेबाजी । वक्त भी तयशुदा और विरोध का अंदाज भी !…… हकीकत क्या है ?

शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद का वक्त है। हावड़ा, सहारनपुर , प्रयागराज,मुरादाबाद कानपुर, लखनऊ , दिल्ली में मस्जिद के बाहर अचानक प्रदर्शन शुरू हो जाता है । उग्र नारेबाजी करने वालों में ज्यादातर युवा और कम उम्र के लड़के शामिल नजर आते हैं । नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रही भीड़ अचानक उग्र रवैया अख्तियार कर लेती है । प्रयागराज समेत कई जगहों पर पत्थरबाजी के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को कहीं लाठीचार्ज तो कहीं आंसू गैस का सहारा लेना पड़ता है । बड़ा सवाल ,ये है कि आखिरकार ऐसे प्रदर्शन को माहौल खराब करने की कोशिश नहीं तो क्या कहा जा सकता है? कौन है इसके पीछे ? कहीं ये देश को अस्थिर करने की साजिश तो नहीं ? बहरहाल इन सवालों का जवाब प्रशासनिक जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। वहीं अब तक इस मामले पर तमाम कथित धर्मगुरुओं और सियासी सूरमाओं ने भी चुप्पी साध रखी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *