ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

राहुल गांधी का वीडियो वायरल, बीजेपी ने उठाए सवाल

नेपाल के मशहूर पब में राहुल गांधी, बीजेपी ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेपाल के निजी दौरे पर हैं, काठमांडू के एक नाइटक्लब से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है।
राहुल गांधी के इस वायरल वीडियो पर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है, बीजेपी ने वायरल वीडियो पर कांग्रेस को घेरा।
दरअसल भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय के अलावा कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी राहुल के इस वीडियो को शेयर किया है, मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे।

किसी की शादी में शामिल होना अपराध नहीं- सुरजेवाला

गौरतलब है कि पहले वीडियो शेयर कर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा, जवाब में सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल गांधी पीएम मोदी की तरह बिना बुलाए पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ के यहां केक नहीं काटते, उसके बाद पठानकोट में क्या हुआ ये हम सभी जानते हैं, देश के कानून में परिवार-दोस्तों के साथ शादी समारोह में भाग लेना अपराध तो नहीं है। शादी में शामिल होना आज तक तो अपराध नहीं है…हो सकता है कि कल से अपराध हो जाए क्योंकि संघ को गृहस्थ जीवन पसंद नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *