ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर/बस्तर – PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। …… पटना – अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar …… लखनऊ – ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन! अखिलेश-राहुल या बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन? 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ ….. बक्सर -150 साल पुराने गोलाघाट की ऐतिहासिक सीढ़ियों पर नई सीढ़ियां बनाने का विवाद, घटिया ईंट लगाने के आरोप के बाद नगर परिषद ने रोका काम …. बक्सर में 10 दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन, 7 दिसंबर से बहेगी रामकथा की अमृतधारा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी करेंगे कथा वाचन ….. छत्तीसगढ़ में नितिन नबीन की पहली दस्तक, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में दिखेगी भाजपा की ताकत; बिरसा मुंडा जयंती पर जुटेंगे दिग्गज ……

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में बिजली संकट के आसार । कैसे निकलेगी राह ? क्या होगा अब आगे ? क्यों दिन-ब-दिन तेज हो रही विरोध की ज्वाला ? पढ़िए खास खबर…

Raigarh NTPC Lara

रायगढ़ एनटीपीसी लारा के खिलाफ भू विस्थापितों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है । गांव वालों ने अब फ्लाई एश वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है । हालात ऐसे हो गए हैं , कि प्रबंधन को बिजली उत्पादन ठप होने की आशंका सताने लगी है । इसकी वजह से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है ।

दरअसल विवाद पिछले 6-7साल से चल रहा है । तमाम भू विस्थापित एकजुट होकर नौकरी की मांग कर रहे हैं। हालांकि लारा प्रबंधन ने दो सप्ताह पहले कुछ पदों के लिए आवेदन की मांग की है। अफसरों के मुताबिक नौकरी तय नियम के लिहाज से ही हासिल होगी । इधर ग्रामीण सीधी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं । गुस्साए ग्रामीणों ने कांदागढ़ के पास गड्ढा खोद दिया है, जिसके चलते एश डिस्पोज नहीं हो रहा ।
बिजली उत्पादन ठप होने की हालत में मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात , छत्तीसगढ़ , दमन और दीव की सप्लाई बंद हो सकती है ।

जिला प्रशासन की ओर से इस विवाद को सुलझाने की भरपूर कोशिश की जा रही है , लेकिन आंदोलनकारी अभी अड़े हुए हैं ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *