ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर/बस्तर – PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। …… पटना – अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar …… लखनऊ – ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन! अखिलेश-राहुल या बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन? 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ ….. बक्सर -150 साल पुराने गोलाघाट की ऐतिहासिक सीढ़ियों पर नई सीढ़ियां बनाने का विवाद, घटिया ईंट लगाने के आरोप के बाद नगर परिषद ने रोका काम …. बक्सर में 10 दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन, 7 दिसंबर से बहेगी रामकथा की अमृतधारा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी करेंगे कथा वाचन ….. छत्तीसगढ़ में नितिन नबीन की पहली दस्तक, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में दिखेगी भाजपा की ताकत; बिरसा मुंडा जयंती पर जुटेंगे दिग्गज ……

रीवा में एसडीएम की सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग: कथित दलाल ने बीजेपी नेता से मांगी रिश्वत

Edited by; Jyoti Dewangan, Published Date;Jul 27 2024 11:24 AM)

Reva MP News; मध्यप्रदेश के रीवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर स्थानीय एसडीएम पीयूष भट्‌ट की सरकारी गाड़ी में बैठकर एक कथित दलाल बीजेपी नेता के घर पहुंच गया और उसके ट्रक को छोड़ने के ऐवज में एक लाख रुपए तक की रिश्वत मांगने लगा. मामला सार्वजनिक होनेे के बाद एसडीएम जांच की बात कर रहे हैं.

बीजेपी नेता ने फिर पूरे मामले का वीडियो बनाया. जिसमें कथित दलाल से सारी बात पूछी गई, जिसमें कथित दलाल बीजेपी नेता को हड़काता हुआ दिखा. इसके बाद बीजेपी नेता व अन्य कार्यकर्ता एसडीएम पीयूष भट्‌ट के पास पहुंचे और उनको संबंधित व्यक्ति की वीडियो दिखाकर पूछा कि क्या उन्होंने वसूली के लिए अपना कोई दलाल छोड़ा हुआ है.

 

इस पर एसडीएम ने संबंधित व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया लेकिन वे यह नहीं बता सके कि उनकी सरकारी गाड़ी लेकर वह कैसे वसूली कर रहा है. इसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही. कुल मिलाकर इस घटना ने साबित कर दिया कि बीजेपी सरकार के राज में खुद बीजेपी नेता भी अधिकारियों की अवैध वसूली के शिकार से नहीं बच पा रहे हैं. पूरी घटना को विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *