ब्रेकिंग न्यूज़

जगदलपुर/बस्तर – PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। …… पटना – अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar …… लखनऊ – ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन! अखिलेश-राहुल या बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन? 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ ….. बक्सर -150 साल पुराने गोलाघाट की ऐतिहासिक सीढ़ियों पर नई सीढ़ियां बनाने का विवाद, घटिया ईंट लगाने के आरोप के बाद नगर परिषद ने रोका काम …. बक्सर में 10 दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन, 7 दिसंबर से बहेगी रामकथा की अमृतधारा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी करेंगे कथा वाचन ….. छत्तीसगढ़ में नितिन नबीन की पहली दस्तक, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में दिखेगी भाजपा की ताकत; बिरसा मुंडा जयंती पर जुटेंगे दिग्गज ……

जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

कोंडागांव, 24 मार्च 2024 : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपदर मैनपुर का है।

ग्राम डुमरपदर मैनपुर निवासी प्रार्थीया पांचोबाई यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मार्च को शाम करीब 5 बजे उसका देवर शिवराज यादव घर आकर लड़ाई करने लगा. शिवराज प्रार्थिया पांचोबाई को तुम मेरी पत्नी राजोबाई यादव को सिखा पढ़ा कर उसके मायके भगाई हो और जिस जमीन पर पानी नहीं आता फसल करने मुझे दिए हो, कहकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर प्रार्थिया के पति शिवप्रसाद यादव ने शिवराज को समझाने की कोशिश कि, लेकिन शिवराज आवेश में आकर पास रखे ईंट से शिवप्रसाद के सिर पर मार दिया. इतना ही नहीं घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके बाए हाथ और कंधे पर वार किया, जिससे शिवप्रसाद को गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस पर केशकाल थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में शिवराज यादव ने बताया कि उसे खेती के लिए ऐसी जमीन दिए हैं, जिस पर पानी नहीं रूकता है, खेती अच्छी से नहीं होता. इससे नाराज होकर उसने अपने भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया, जिससे शिवप्रसाद की मौत हो गई. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और कुल्हाडी को जब्त कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *