गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

Haryana Crime News: चरखी दादरी में थाने के सामने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, स्कॉर्पियो सवार 7 युवक घायल

Haryana Crime News
Haryana Crime News

Haryana Crime News: हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने सिटी पुलिस थाने के ठीक सामने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में स्कॉर्पियो सवार 7 युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक PGI रेफर किए गए घायल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Haryana Crime News
Haryana Crime News

वारदात के बाद पैदल फरार हुए हमलावर
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

थाने के सामने वारदात से उठे कानून-व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां से पुलिस थाना महज कुछ कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

 

पुलिस अब फायरिंग के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *