ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का किया भव्य स्वागत

रायपुर, 11 जनवरी 2024 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, कांग्रेसियों ने जगह-जगह मंच बना कर अपने नव नियुक्त प्रभारी का जमकर स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने भी सैकड़ों साथियों के एयरपोर्ट के पास जैनम मानस भवन के समक्ष प्रभारी सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में गुलाब की पंखुड़ियां लिए कार्यकर्ताओं ने सचिन के स्वागत में एयरपोर्ट के सामने की सड़क गुलाबी बना दी, इसके साथ ही सुबोध ने क्रेन की सहायता से 40 फीट बड़ी गजमाला सचिन को पहना कर नए प्रभार की शुभकामनाएं दी, इस दौरान सचिन ने मंच से इस भव्य स्वागत के लिए सुबोध हरितवाल और उनके साथियों का आभार व्यक्त किया और लोकसभा चुनावों के लिए इसी जज्बे के साथ युवा शक्ति को मैदान में उतरने का आव्हान भी किया।

स्वागत से अभिभूत सचिन पायलट जी ने सुबोध हरितवाल समेत सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान मंच पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उपस्थित रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *