गौरतलब न्यूज

हर खबर की तह तक

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN ‘फैज एकादश बक्सर’ ने ‘गया जी’ को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT
FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMENT

बक्सर: 20वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फैज एकादश बक्सर ने गया जी की टीम को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच का उद्घाटन बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्ले से गेंद हिट कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान और पिंटू सिंघानिया की शानदार आतिशबाजी ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नेमतुल्ला फरीदी, संजय राय, डॉ. श्रवण तिवारी, ओमजी यादव, डॉ. एस.एन. उपाध्याय, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. सुहैल अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN
FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया जी की टीम 21 ओवर में मात्र 117 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान गौतम यादव ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, जबकि रोहित ने 23 और प्रभाकर ने 11 रनों का योगदान दिया। फैज एकादश की ओर से कप्तान फरह अंसारी, दीपक पांडे और विकास पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अणर्व और अंकित सिंह को एक-एक सफलता मिली। गया जी के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फैज एकादश बक्सर ने 13.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकित राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। इसके अलावा कुंदन वर्मा ने नाबाद 24 रन, हृदय ने 17 और अर्णव किशोर ने 20 रनों का योगदान दिया। गया जी की ओर से सुमन सौरभ, भारती, ऋषि राज और अभिनव सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN
FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN

शानदार प्रदर्शन के लिए फैज एकादश बक्सर के खिलाड़ी अंकित राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार वार्ड नंबर 2 के पार्षद अजय चौधरी ने प्रदान किया। वहीं बक्सर स्पोर्ट्स के प्रोप्राइटर रोहित सिंह की ओर से अंकित राज को स्पोर्ट्स जूता भी भेंट किया गया। इसके अलावा दर्शकों और हीरो होंडा की ओर से खिलाड़ियों को कई पुरस्कार और नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार यादव और संजीव तिवारी ने निभाई, जबकि कमेंट्री विक्की जायसवाल और अनुराग श्रीवास्तव ने की। ऑनलाइन स्कोरिंग अमन फरीदी, ऑफलाइन स्कोरिंग नारायण एवं रणधीर सिंह ने की। प्रसारण की जिम्मेदारी सुशांत ब्लास्टर की टीम ने संभाली।

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN
FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN

मैच के दौरान हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे, जिनमें पप्पू चौबे, राकेश महतो, राजेश यादव, मनीष पासवान, शेखू फरीदी, बबलू बल्ली, राम इकबाल सिंह और मंत्री जी सहित कई लोग शामिल थे।

FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN
FAIZ MEMORIAL CRICKET TOURNAMEN

आयोजकों के अनुसार, कल दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और फैज एकादश बक्सर के बीच खेला जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *