ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

Rakesh Tikait: राकेश टिकैत पर PC के दौरान फेंकी गई स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच जमकर चली कुर्सियां।

Rakesh Tikait पर PC के दौरान फेंकी गई स्याही!

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में किसान नेता राकेश टिकैत की पीसी के बीच अचानक बवाल मच गया ।

दरअसल पत्रकारों से बात-चीत के दौरान एक शख्स ने टिकैत पर स्याही फेंक दी, हालांकि घटना से गुस्साए टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा और अफरा-तफरी के दरम्यान कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां भी उछाली गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते कुछ लोगों को हिरासत में  ले लिया।

बताया जा रहा है, कि गांधी भवन में टिकैत ने एक लोकल चैनल के स्टिंग ऑपरेशन पर सफाई देने के लिए पीसी आयोजित की । जिसमें उन पर काली स्याही फेंकने की ये घटना हुई। इधर टिकैत ने मामले का सियासी तार जोड़ते हुए आऱोप लगाया है, कि सरकार की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *