ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका! रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित …… छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का टोकन आज से शुरू, 15 नवंबर से बिकेगा धान; मोबाइल से घर बैठे करें बुकिंग, जानें पूरा नियम ……. छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम बदले, अब D.Ed-B.Ed के साथ TET और RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; जानें किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए …… अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी बिहार का सबसे चर्चित आयोजन! दामाद को 2.5 करोड़ की Defender, बेटे को BMW; घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar ……

बेजुबानों की मौत का जिम्मेदार कौन ? क्या वाकई बेपरवाह हैं हुक्मरान ? कैसे उजड़ रहा बेजुबानों का आशियाना ?…

Who is responsible for the death of wild animals

रायगढ़ जिले में लगातार वन्य जीवों की मौत को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। घरघोड़ा इलाके में नन्हे हाथी की मौत के बाद वन्य जीव प्रेमी वन विभाग को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनकी मानें, तो विभाग की लापरवाही और उद्योगों का लगातार फैलाव बेजुबानों की मौत का कारण बन रहा है। समाजसेवी गोपाल अग्रवाल कहना है, कि लू लगने से हाथी शावक की मौत सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने वन विभाग से 2022 तक वन्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी मुहैया कराने की अपील की है। वहीं पिछले कुछ दिनों में सांभर, चीतल की मौत पर भी सवाल उठाए हैं। अग्रवाल के मुताबिक उद्योगों और खदान के चलते वन का दायरा सिमट रहा है। बेजुबानों का आशियाना उजड़ रहा है ।वहीं खतरे का अलार्म बजने के बावजूद जिम्मेदार बेसुध हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *