ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर के बिहार सेंट्रल स्कूल में मुफ्त नामांकन का मौका, 10 दिसंबर तक नर्सरी से UKG में एडमिशन पर किताबें-कॉपियां भी फ्री ….. बिलासपुर – ऑनलाइन सट्टा-हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 25 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले, 8 लाख कैश और गहने जब्त; दुबई तक जुड़े तार ….. कोरबा – बालको प्लांट में चोरी का अनोखा जुगाड़!, बालको प्लांट में चोरी का ऐसा जुगाड़! कमर से सीने तक लपेटा 49 KG कॉपर वायर, ऐसे खुली पोल …… रायपुर – ‘बाप तो आखिर बाप होता है…’ देवेंद्र यादव पर पूर्व CM के OSD का पोस्ट, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ….. रायपुर के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप! 3 डिलीवरी, 26 जन्म प्रमाणपत्र; डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार ……. महाराष्ट्र की सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर लिंबो स्केटिंग 6.86 सेकंड में पूरी कर अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। CM देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई। …. रायपुर के महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस क्रीम बनाने की यूनिट पर छापा। गोलबाजार से पाकिस्तान की 236 प्रतिबंधित गोरी और चांदनी क्रीम भी जब्त। ….. देवउठनी एकादशी आज 20 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। जानें भगवान विष्णु के जागने की मान्यता, रायपुर का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत पारण और 21 नवंबर को तुलसी विवाह का समय। ……  छत्तीसगढ़ में CGSSB के 1,703, स्टेट पावर कंपनियों के 1,501 और बस्तर फाइटर्स के 1,300 से अधिक पदों पर भर्ती। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया। …..

” बिहार में बहार ” या बदलाव की बयार ! ….नीतीश गठबंधन धर्म निभाएंगे या तेजस्वी को गले लगाएंगे !

Political turmoil in Bihar 

Political turmoil in Bihar : बिहार में सियासी पिच पर जोर आजमाइश के लिए जद(यू) तैयार दिख रही है। आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद मचा घमासान ऐसा ही संकेत दे रहा है।
बिहार की सियासत में एनडीए गठबंधन की उम्र को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। जद (यू) नेता ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा बात तो आरसीपी की कर रहे हैं , पर बगैर नाम लिए हमला बीजेपी पर कर रहे हैं। इधर कांग्रेस का नीतीश को लेकर नरम रूख भी साफ संकेत दे रहा है। वहीं आरसीपी की पार्टी में पकड़ और विधायकों से बेहतर तालमेल का हवाला देकर महाराष्ट्र की तर्ज पर उलटफेर का शिगूफा भी सियासी फिजाओं में तेजी से तैर रहा है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसकी गुंजाइश कम है। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक पिछली बार की तर्ज पर जद (यू) विधायक महागठबंधन में शामिल होने को तरजीह दे रहे हैं।इस मामले में भाजपा के वरीय नेता अभी तक या तो संयम के साथ बयान दे रहे हैं, या बयानबाजी से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है, कि मौजूदा दौर में बीजेपी वेट एंड वॉच की पॉलिसी को बेहतर मान रही है।
ऐसे भी कहा जाता है, कि सियासत में ना कोई स्थायी दोस्त होता है और ना ही स्थायी दुश्मन। यूं भी सूबे बिहार में नारा ए सुशासन के साथ विकास का मुखौटा लगा कर स्वार्थ की सियासत अंजाम देना कोई नई बात नदुश्मनइस बार कौन किसके साथ रहता है ? देखना दिलचस्प होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *