ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Bastar Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आदिवासी गीतों पर सुरक्षाबलों के साथ नृत्य किया। ……. भागलपुर की 5वीं की छात्रा सौम्या ने स्केटिंग में मचाया धमाल, गोल्ड जीतकर अब नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम! …… Diwali 2026: दिवाली की शाम इतने बजे से शुरू होगी लक्ष्मी पूजा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय …..

काका सुन ले गुहार, हम हैं बेबस लाचार। ……कोई नहीं सहारा, मासूम ने सीएम को पुकारा। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद, पढ़िए बेबसी की दास्तान।

story of helpless

तड़प और बेबसी की कहानी जय कुमार की नम आंखें बखूबी बयां कर देती हैं। कोरबा के कोनकोना गांव निवासी जयकुमार का मासूम बेटा बादल जिंदगी की जंग लड़ रहा है। नौ साल का मासूम बादल चार साल पहले अनोखी बीमारी की चपेट में आ गया। पहले तो उसकी याद्दाश्त चली गई, फिर उसके शरीर ने काम करना बंद कर दिया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले जय ने बेटे के इलाज के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कोरबा, रायपुर के बाद प्रयागराज तक अस्पतालों का चक्कर काटा। जिगर के टुकड़े की जिंदगी बचाने के लिए सारी संपत्ति गिरवी रख दी। पर रहस्यमय बीमारी से मासूम बादल को छुटकारा नहीं मिला। आखिरकार पैसे के अभाव में इलाज बंद हो गया। कोरबा जहां से राज्य सत्ता के धुरंधर सियासी कदों का जुड़ाव है, वहां एक गरीब बाप की गुहार सुनने वाला कोई नहीं। अब बेबस, लाचार, मजबूर पिता प्रदेश के मुखिया से गुहार लगा रहा है। काका, मेरे बेटे को जिंदगी दे दो ….. इसे भी जांजगीर के “राहुल”की तरह अपना लो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *